दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने यूनिसेफ द्वारा आयोजित विश्व बाल दिवस पर हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह ने एनएसएस इकाई को इस सहभागिता के लिए शुभकामना देते हुए प्रेरित किया। रासेयो इकाई ने इस आयोजन में सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।












