रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में तीन घंटे के भीतर रेटिना सर्जरी कर चार मरीजों की आंखों को रोशनी दी गई। इससे न सिर्फ उन मरीजों को दुनिया देखने का मौका मिल रहा है, बल्कि नया जीवन भी मिला है। नेत्र रोग विभाग के चिकित्सक ने बताया कि दुर्घटना के बाद नौ वर्षीय बालक की बायीं आंख की रोशनी संक्रमण के चलते चली गई थी। इस समस्या को कॉर्निया ट्रांसप्लांट के जरिए ठीक किया गया। दूसरे केस में 50 वर्षीय महिला की दायीं आंख में धान की बाली लगने के कारण कॉर्नियल अल्सर हो गया था, जिसमें मवाद भर गया था। ऑपरेशन कर मरीज की आंख को बचा लिया गया। इसी तरह 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी कार्निया ट्रांसप्लांट के जरिये और 73 वर्षीय महिला की आंखों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया।












