भिलाई। हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा हाल ही में घोषित बी.एड. तृतीय सेमेस्टर के परिणामों में भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा हॉस्पीटल सेक्टर में संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता का परचम लहराया है। कॉलेज स्तर पर प्रथम स्थान गरिमा देशमुख (84.25 प्रतिशत), द्वितीय स्थान पर रश्मि पाण्डे (82.57 प्रतिशत) वहीं तृतीय स्थान संयुक्त रूप से देबास्मिता जेना, पायल मस्के तथा साधना मस्के ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया।












