भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में आरपीएस एजुकेशन एवं परफार्मिंग आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अतिथि के रूप में श्रीमती आरती श्रीवास्तव ने स्मार्ट क्लास पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संध्या मदन मोहन ने कहा कि स्मार्ट क्लास, शिक्षा के डिजिटल उपकरणों का उपयोग सीखने के लिए एक इंटरैक्टिव वातावरण प्रदान करता है जिसके कारण पढ़ाई पहले से अधिक सुविधाजनक और हाईटेक हो गई है।












