भिलाई। जयपुर में पिछले दिनों हुए राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भिलाई की श्वेता पड्डा को फिल्म ह्यमूसोह्ण के लिए क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही इनकी फिल्म ने कई अवार्ड अपने नाम किए। बेस्ट एक्टर यशपाल शर्मा व बेस्ट फीचर फिल्म सहित इस फिल्म के लिए निर्देशक दीपंकर प्रकाश को बेस्ट डेब्यु डायरेक्टर का भी अवार्ड दिया गया। अवार्ड जीतने के बाद श्वेता पड्डा ने कहा कि कि फिल्म ह्यमूसोह्ण को अब तक अनेक फिल्म फेस्टिवल्स में सराहा जा चुका है।












