Patankar-Girls-College

Patankar Girls College Durg

दुर्ग। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर त्रिवेणी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में वर्षभर स्वास्थ्य-स्वच्छता और सेवा के लिए समर्पित तीन इकाईयाँ, यूथ-रेडक्रॉस, ग्रीन आर्मी और एक्वाक्लब के स्वयं सेवकों को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जारी निर्देशों, पर्यावरण मंत्रालय एवं वाइल्ड लाइफ से जुड़ी संस्थाओं के जागरूकता अभियानों तथा जल संरक्षण के उपायों पर सत्रभर महाविद्यालय की तीनों इकाईयों ने अभियान चलाया और जमीन स्तर पर कार्यक्रमों का संचालन किया है।

Full size460 × 294

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *