भिलाई। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव की पहल से आगामी सत्र से दो सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल शुरू होंगे। भिलाई में इससे पहले कक्षा पहली से 6वीं और कक्षा 6वीं से 8वीं तक के दो सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मिडियम किया गया था। अगले सत्र से पहली से 12 वीं तक इंग्लिश मिडियम स्कूल शुरू होंगे। इसके लिए गुरूवार को शिक्षा सचिव डॉ. आलोक शुक्ला और उनकी टीम भिलाई पहुंची। उन्होंने खुर्सीपार और सेक्टर-6 के मॉडल स्कूल का निरीक्षण कर सहमति दी। टीम सबसे पहले खुर्सीपार के सरकारी स्कूल पहुंची। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव के साथ स्कूल का निरीक्षण किया गया।












