भिलाई। समाज कल्याण विभाग दुर्ग एवं भारत सरकार का उपक्रम एलिम्को के संयुक्त़ तत्वाधान में भिलाई महिला महाविद्यालय सेक्टर – 09 में वरिष्ठजन नागरिकों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण जैसे – व्हीलचेयर, बैशाखी, कृत्रिम दांत, छड़ी, चश्मा, वाकिंग स्टिक नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। इसके लिए आयोजित शिविर में जबलपुर के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा नेत्रबाधित, श्रवणबाधित, अस्थि बाधित व दांत से संबंधित वरिष्ठ नागरिकों का परीक्षण कर चिन्हांकित किया गया। इन मरीजों को नि:शुल्क सामग्री वितरित किया जायेगा। कुल 113 वृद्धजन लाभान्वित हुए, जिनमें 48 पुरुष एवं 65 महिलायें हैं।












