SSSSMV-Hudco-Bhilai

SSSSMV National Science Day

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर गणित विभाग द्वारा वर्किंग मॉडल एवं महिला और विज्ञान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक के रुप में डॉ. जगजीत कौर सलुजा प्रो. शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग एवं डॉ. स्मृति अग्रवाल इंदरागांधी शासकीय महाविद्यालय वैशाली नगर उपस्थित हुई। गणित की विभागाध्यक्ष स.प्रा. मीना मिश्रा ने कहा इस दिन प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. सी.वी. रमन ने रमन इफैक्ट की घोषणा की थी जिसके लिये उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार मिला उनकी इन्हीं उपलब्धि की स्मृति में विज्ञान दिवस मनाया जाता है इस वर्ष की थीम महिलायें और विज्ञान रखा गया है। छात्र विज्ञान के क्षेत्र में आगे आये और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करें इसलिये यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Full size460 × 285

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *