Cancer-Surgery-Raipur

Dr KK Sahu Cancer Surgeon Raipur

रायपुर। मेकाहारा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट (एसीआई) में 75 वर्षीय एक महिला के फेफड़े के कैंसर का सफल इलाज किया गया। फेफड़े के रोगग्रस्त हिस्से को सर्जरी से निकाल दिया गया जबकि स्वस्थ हिस्से को बचा लिया गया ताकि मरीज को भविष्य में सांस लेने में किसी तरह की परेशानी न हो। मरीज रायगढ़ मेडिकल कालेज के अधीक्षक डॉ एमके मिंज की माता हैं। सर्जरी एसीआई के सर्जन डॉ कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में किया गया। दो वर्ष पूर्व मरीज के गर्भाशय कैंसर का इलाज हुआ था। मरीज स्वस्थ थी पर कुछ समय से उन्हें खूब खांसी हो रही थी। एक्स-रे करने पर पता चला कि उनके फेफड़े में एक गांठ है।

Full size460 × 305

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *