भिलाई-3। राष्ट्रीय एकता शिविर में डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 की बालिका इकाई की स्वयंसेवक पूजा चतुर्वेदी ने लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अमृता कस्तूरे ने पूजा को महाविद्यालय को गौरवान्वित करने हेतु बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ व्यक्तित्व के विकास में एनएसएस की एक बड़ी भूमिका है। शिविर में प्रतिदिन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाती है। पूजा ने छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।












