बेमेतरा। उत्कृष्ट क्वालिटी के चने के लिए मशहूर ‘चना-गढ़’ बेमेतरा के किसानों के लिए गोधन न्याय योजना वरदान साबित होगी। छ्त्तीसगढ़ का यह जिला पूरी तरह से मैदानी अंचल है जहां कृषि के अलावा आय का कोई अन्य साधन नहीं है। गोधन न्याय योजना से इन किसानों को अतिरिक्त आमदनी का एक नया स्रोत मिलने जा रहा है। साथ ही चने की आर्गेनिक खेती से उन्हें उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया है, और सरकार द्वारा इस दिशा मे कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा जो पशुपालकों को लाभ पहुँचाने के लिए गोबर खरीदेगा। हरेली पर्व से इस अभिनव योजना की शुरुआत होने जा रही है।












