भिलाई। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में बड़े शहरों की मोनोपली अब खत्म होती जा रही है। छोटे शहर के कॉलेज तेजी से अपना मुकाम बना रहे हैं। इंडिया टुडे ग्रुप ने एमडीआरए के साथ मिलकर 1302 कॉलेजों का सर्वे किया है। सर्वे में कॉलेजों की खूबियां, फीस स्ट्रक्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिचर्स, बिजनेस इन्क्यूबेशन, प्लेसमेंट जैसे पहलूओं पर अंक दिये गये। छत्तीसगढ़ के संतोष रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को रैंकिंग में टॉप-100 कॉलेजों के बीच 21वां स्थान दिया गया है। वहीं वेस्टर्न रीजन में ग्रुप को तीसरा और देश के सबसे तेज उभरते इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में छठवें स्थान पर रखा गया है।












