भिलाई। नगर पालिक निगम के सभी जोन क्षेत्र में विशेष उद्यान बनाया जा रहा है। जहां केवल महिला और युवतियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसे पिंक गार्डन के नाम से जाना जाएगा। महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव व निगम आयुक्त ऋतुराज रधुवंशी ने महिलाओं की सुविधा के अनुसासर पिंक गार्डन बनाने का निर्णय लिया है। सभी जोन क्षेत्र में उद्यान के लिए प्रस्तावित जमीन को पिंक गार्डन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।












