भिलाई। किसी भी स्कूल के शैक्षणिक स्तर का मूल्यांकन उसके विद्यार्थियों की सफलता पर आधारित होता है। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल ने मात्रा 6 वर्षो के अन्तरकाल में ही सिर्फ दुर्ग भिलाई अपितु राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बोर्ड परीक्षा परिणामो में अपनी कीर्ति पताका फहराई है। रूंगटा पब्लिक स्कूल भिलाई के छात्र दर्शन जैन ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ दुर्ग-भिलाई बल्कि पूरे प्रदेश को गौरान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि दसवीं बोर्ड परीक्षा में रूंगटा पब्लिक स्कूल के 8 छात्र छात्रों ने 90 फीसद से अधिक अंक प्राप्त किये।












