भिलाई। डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। संस्था के नयन पण्डा (केपीएस नेहरू नगर), खुशी मिश्रा (एमबीवीबी), हनी अग्रवाल (केपीएस नेहरू नगर), पूजा टोपे (श्री शंकराचायर् विद्यालय) एवं सौम्य विलियम (माइल स्टोन एकाडमी) ने 94 फीसद से अधिक अंक प्राप्त कर अपने अपने संस्थानों को गौरवान्वित किया है।












