दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग में राष्ट्रीय वृक्षारोपण सप्ताह (1 से 7 जुलाई) के अंतर्गत 6 जुलाई 2020 को प्रातः 10.30 बजे से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरएन सिंह एवं सभी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक तथा कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे जैसे कचनार, नीम, आंवला, गुलमोहर, अमलतास, करंज आदि का वृक्षारोपण किया गया।












