दुर्ग। तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ सुचित्रा शर्मा ने कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में एलजीबीटीक्यू समुदाय की समस्याओं तथा उनकी जरूरतों पर अपने विचार रखे। तृतीय लिंग पर कोविड महामारी के प्रभाव पर केन्द्रित इस राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन शासकीय माता कर्मा गर्ल्स कालेज, महासमुन्द द्वारा किया गया था। वेबिनार को हरिशंकर गौर विश्वविद्यालय के पूर्व समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ दिवाकर सिंह राजपूत, लाइफ कोच रवि अरमानी एवं ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य विद्या राजपूत ने भी संबोधित किया।












