देश विदेश में पंडवानी की धूम मचाने वाली पद्मविभूषण तीजन बाई को बासी-चटनी बेहद पसंद है। वो कहती हैं कि परदेस में प्यार और सम्मान तो बहुत मिला, पर उनका खान-पान नहीं सुहाया। ब्रेड पर कुछ भी लगा लेते हैं और चबाते रहते हैं। जो बात भारतीय मसालेदार भोजन में है, वह उनके भोजन में नहीं।












