भिलाई। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के उपलक्ष्य में जीवन को स्वस्थ बनाने की दिशा में फिट इंडिया मूवमेंट की पहल के तहत श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी द्वारा इंटरनेशनल वर्चुअल रन फॉर फिट इंडिया 2020 का अयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ और अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह दौड़ 6 सितंबर 2020 को प्रातः 6 बजे से 9 बजे के बीच होगी।












