vermicompost

Vermicompost tanks made in Bhilai

भिलाई। नगर पालिक निगम के शहरी गोठान में गोबर से अब वर्मी कंपोस्ट के साथ गुणवत्ता युक्त लिक्विड जैविक खाद (वर्मी वाश) तैयार किया जाएगा। बागवानी और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को लिक्विड खाद के रूप में विक्रय जाएगा। निगम प्रशासन ने जिला कृषि विभाग एवं कामधेनु विश्वविद्यालाय अंजोरा दुर्ग के विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार वर्मी कंपोस्ट और वर्मी वाश बनाने के लिए 14 लाख रूपए की लागत से शहरी गोठान में 50 टंकियां और टिन शेड का निर्माण किया है। जहां गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनने की प्रक्रिया के दौरान रिसने वाले पानी को लिक्विड जैविक खाद के रूप में एकत्र किया जाएगा। उसे पात्रों में भरकर लिक्विड जैविक खाद (वर्मी वाश) के रूप में डिमांड के अनुसार सप्लाई किया जाएगा।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *