भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ दीपक वर्मा ने कहा कि मरीज के ठीक होने और उसके पुनर्वास में फिजियोथेरेपी की बड़ी भूमिका होती है। प्रत्येक क्षेत्र में भौतिक चिकित्सा की जरूरत पड़ रही है। लोगों में भी जागरूकता आ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के गंभीर मरीजों को भी चेस्ट फिजियोथेरेपी से लाभ हो रहा है।












