दुर्ग। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस में बतौर सलाहकार अपनी सेवाएं दे रहीं रवीना बारिहा ने किन्नरों या थर्ड जेंडर के लोगों के प्रति नजरिये में बदलाव लाने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि ये हमेशा से समाज का हिस्सा रहे हैं और इन्हें हमेशा बराबर का सम्मान दिया जाता रहा है। रवीना यहां शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर शासकीय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में ट्रांसजेंडर्स पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित कर रही थीं।












