भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई एवं इंडियन एकेडमी ऑफ पिडीयाट्रिक्स, दुर्ग भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन 28 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से किया जायेगा। वेबीनार का विषय “जीवन शैली और मोटापा: इसके प्रभाव“ है। वेबीनार में बच्चों में किशोरावस्था एवं युवावस्था के दौरान मोटापा का कारण, परिणाम एवं निराकरण पर चर्चा की जायेगी। इस बाबत् एक सर्वे किया जा रहा है।












