दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में घोषित नियमित विद्यार्थियों के बी.एच.एस.सी. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा बी.कॉम द्वितीय वर्ष के अनेक विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों द्वारा इन्टरनल टेस्ट गंभीरतापूर्वक न दिये जाने के कारण अथवा इंटरनल टेस्ट में न बैठने के कारण प्रभावित हुए है। कुलपति, डॉ अरूणा पल्टा के निर्देशानुसार इन सभी विद्यार्थियों को 5 अक्टूबर तक असाइनमेंट संबंधित महाविद्यालयों में जमा करने का अवसर प्रदान किया गया है।












