भिलाई। एमजे स्कूल, न्या आर्य नगर, कोहका में नवरात्रि व दशहरा पर हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता में बच्चों व पालकों ने बढ़चढ़कर भागीदारी दी। 17 से 21 अक्तूबर के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूजा की तैयारी, गरबा, डांडिया, डिस्को डांडिया एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन ऑनलाइन किया गया। पुरस्कृत प्रतिभागियों में प्रगति कौर, अंचल खन्ना, अंजली, आशा, पुन्नत्व, राजवीर व दृष्टि थापा प्रमुख हैं।












