Online Class

Professors of Durg to teach Bastar Students Online

दुर्ग। संभाग स्तरीय ऑनलाईन कक्षाओं के लिए शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय को नोडल सेंटर चुना गया है। दुर्ग संभाग के अतिरिक्त निदेशक, उच्चशिक्षा विभाग, रायपुर डॉ सुशील चंद्र तिवारी के निर्देशानुसार 13 प्रमुख विषयों के नोडल अधिकारियों का चयन किया गया। ये सभी नोडल अधिकारियों को अपने विषय से संबंधित ऑनलाईन कक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। ज्ञातव्य है कि दुर्ग संभाग को बस्तर के दूरस्थ जिलों कांकेर एवं नारायणपुर के विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *