दुर्ग। शासकीय डॉ वामन वासुदेव पाटनकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला का आरम्भ किया गया। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भारत की आजादी के 75 वर्षों का उत्सव “आजादी का अमृत महोत्सव” इस वर्ष मनाया जाना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन छिपी प्रतिभाओं को निखरने का मौका देते हैं, जो छात्राएं मंच में उतरने में संकोच करती हैं वे इसमें खुल कर हिस्सा लेती है।












