दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता सत्र में अपने व्याख्यान में सोमनी कोविड-19 केयर सेंटर के प्रभारी डॉ राहुल त्रिपाठी ने कहा कि बैक्टेरिया एवं वाइरस जनित रोगों के प्रति जागरूकता के साथ-साथ फंगस द्वारा होने वाली बिमारियों के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है।












