बेमेतरा। जिला बेमेतरा के वर्ष 2019-20 में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी मेरिट सूची के टाप-10 में स्थान प्राप्त पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को श्रम विभाग के मेधावी छात्र-छात्रा प्रोत्साहन सहायता योजना से कलेक्टर शिव अंनत तायल ने एक-एक लाख रूपये से लाभान्वित किया। बच्चे भी कलेक्टर के हाथो पुरस्कृत होकर गौरान्वित महसूस कर रहे है।












