भिलाई। एमजे कालेज के एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित सप्ताह व्यापी व्याख्यानमाला का आज समापन हो गया। महाविद्यालय की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन एलुमनाई सदस्य संस्कार सिटी स्कूल की शिक्षिका एम शहनाज अली एवं शिवम पब्लिक स्कूल की शिक्षिका यामिनी साहू ने अपना व्याख्यान दिया। आशीर्वाद समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की बोर्ड ऑफ स्टडीज सदस्य डॉ निशा श्रीवास्तव उपस्थित थीं।












