बेमेतरा। कलेक्टर भोसकर विलास संदीपान ने कहा है कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से साजा विकासखण्ड में टमाटर की खेती, नवागढ़ मे पपीता, एप्पल बेर, भिण्डी, बेमेतरा मे सोयाबीन एवं बेरला विकासखण्ड में केले की खेती को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने पशुपालन, मछली पालन, उद्यानिकी एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को परस्पर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।












