दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को वर्चुअल योगाभ्यास किया गया। प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने भी योगाभ्यास किया एवं योग के लाभों को बताया। उन्होंने छात्रों को अपने जीवन में योग को स्थान देने का संदेश दिया और बताया कि जीवन में अनुशासन का पालन करते हुए अपने जीवन के सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते है।












