दुर्ग। कुलपति कक्ष में आयोजित एक बैठक के दौरान शासकीय महाविद्यालय, मंगचुआ के प्रभारी प्राचार्य डॉ. चुरेन्द्र ने स्वयं के द्वारा निर्मित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के मोनो की प्रतिकृति को कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा को भेंट किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. चुरेन्द्र द्वारा हस्तनिर्मित यह विश्वविद्यालय का मोनो कुलपति कक्ष में लगाया जायेगा।












