भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा डेंटल कॉलेज के ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एक लाइव वेबिनार का आयोजन किया गया। एक एकीकृत सामाजिक संदेश बनाने के लिए वेबिनार का विषय “तंबाकू छोड़ने के लिए प्रतिबद्धता” पर केंद्रित था।
वेबीनार में लगभग 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के दंत चिकित्सक और स्नातक तथा स्नातकोत्तर छात्रो ने हिस्सा लिया।












