भिलाई। कंप्यूटर विभाग द्वारा एडवांस प्रोग्रामिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन 16 अगस्त से किया गया। इस वर्कशॉप का आयोजन कंप्यूटर विभाग, आइक्यूएसी सेल एवं एमओयू पार्टनर एनियन सॉफ्टेक, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस कार्यशाला को दो माड्यूल में बाटा गया था- फ्रंट एंड डेवलपमेंट एवं एथिकल हैकिंग। वर्कशॉप के मुख्य वक्ता संजय सिंह परिहार, सीनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर एनियन सॉफ्टवेयर, रायपुर ने एचटीएमएल, सीएसएस, बूटस्ट्रैप के बारे में बताया एवं एथिकल हैकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।












