भिलाई। एमजे कालेज भिलाई एवं कॉमर्स की अग्रणी संस्था डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट ने आज कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए एक संयुक्त सेमिनार का आयोजन किया। माइंड एंड मेमरी ट्रेनर ज्ञानप्रकाश साहू तथा मोटिवेशनल स्पीकर एवं लाइफ कोच डॉ किशोर दत्ता के विशेष सत्र हुए। 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का इस अवसर पर संयुक्त रूप से सम्मान किया गया।












