भिलाई। स्वतंत्रता दिवस समारोह श्री शंकराचार्य महाविद्यालय एवं नर्सिग महाविद्यालय के संयुक्त तत्त्वाधान में महाविद्यालय प्रांगण, जुनवानी में हर्षोउल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमेन आई. पी. मि़श्रा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुंभारंभ किया। समिति की अध्यक्ष जया मि़श्रा, महाविद्यालय की निदेशक/प्राचार्या डॉ रक्षा सिंह, अति. निदेशक डॉ जे. दुर्गा प्रसाद राव, नर्सिग महाविद्यालय की प्राचार्य शैलजा अनिक एवं उप-प्राचार्य श्रीमती विनिता सत्य कुमार मंच पर आसीन थे।












