भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय में खेल विभाग द्वारा वर्तमान परिपेक्ष्य में योग एवं खेल के महत्व पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो अनिरूद्ध सिंह सिसोदिया निर्देशक यूजीसी एनआरडीसी एलएनआईपीई ग्वालियर व डॉ चंदन कुमार पासवान स.प्रा. शारीरिक शिक्षा पंचभुरा महाविद्यालय बानपुर विश्वविद्यालय पंश्चिम बंगाल थे।












