भिलाई। स्वरूपानंद महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा ‘‘कोरोना पेंडमिक में मन को तनाव मुक्त रखना’’ विषय पर शिक्षा विभाग के विद्यार्थियो हेतु पन्द्रह दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के सीओओ डॉ दीपक शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में इस विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स कराना हम सभी के लिए हितकारी है और आने वाले समय में हम इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।












