भिलाई। एमजे कालेज के कॉमर्स विद्यार्थियों को उत्कल चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (यूसीसीआई), भुवनेश्वर की तरफ से स्किल एंड प्लेसमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी। एमजे कालेज के आईक्यूएसी ने इसके लिए यूसीसीआई के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। इसके तहत इंडस्ट्रियल विजिट, कंसल्टेंसी और जॉब ट्रेनिंग दी जाएगी।












