दुर्ग। गर्भ को गर्भाशय में ठहरना चाहिए पर कभी कभी यह डिम्बवाहिनी (फैलोपियन ट्यूब) में ही ठहर जाती है। ऐसी ही एक महिला का इलाज एसआर हॉस्पिटल चिखली में किया गया। स्त्री व प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा मिश्रा पाणीग्रही ने एवं उनकी टीम ने सर्जरी कर महिला को जोखिम से बाहर निकाल लिया। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है।












