भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैम्पस की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को वर्ष 2019-20 के लिए श्रेष्ठ इकाई एवं श्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।












