भिलाई। अब अगर आपके पास भी स्टार्टअप का बेहतर आइडिया है तो फंडिंग की टेंशन भूल जाइए। बेहतर आइडिया आपको एक करोड़ रुपए तक की फंडिंग दिला सकता है। दरअसल, संतोष रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के बिजनेस इन्क्यूबेशन सेंटर (रूबी) को भारत सरकार के माइक्रो स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेस (एमएसएमई मंत्रालय) ने एक करोड़ रुपए तक की सीड कैपिटल फंडिंग के साथ मान्यता दे दी है।












