दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा द्वारा राज्यपाल के निर्देश पर किये जा रहे महाविद्यालयों के निरीक्षण से महाविद्यालयों में हलचल मची हुई है। कुलपति ने 20 अक्तूबर को शासकीय दानवीर तुलाराम, महाविद्यालय, उतई तथा शासकीय महाविद्यालय, मचांदुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।












