दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर महाविद्यालय की शोध परिषद में आमंत्रित शोध परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस वर्ष प्राप्त शोध परियोजनाओं में छत्तीसगढ़ की पसंदीदा भाजियों में एंटीऑक्सीडेंट, गोधन न्याय योजना, जलाशयों से कार्बनिक प्रदूषण की सफाई जैसे 10 विषयों पर शोध परियोजनाएं प्रस्तुत की गईं। इस आयोजन का उद्देश्य मानवता एवं छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं के अनुकूल शोध गतिविधियों को प्रेरित करने के लिए किया जाता है।












