भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित रूंगटा कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने ग्लोबल संस्था अमेजॉन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। एमओयू के तहत संतोष रूंगटा के ग्रैजुएट इंजीनियर्स को अमेजॉन सर्टिफाई करेगी। ये विद्यार्थी अमेजन के साथ मिलकर हाइब्रिड क्लाउड साल्यूशन की बारीकियां सीखेंगे।












