भिलाई। जब तक आप सच्चाई के साथ हैं, तब तक आपको कुछ भी याद रखने की या टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। दिक्कत तब होती है जब हम प्रोटोकॉल तोड़ते हैं, गलत तरीके से कुछ हासिल करने की कोशिश करते हैं या झूठ का सहारा ले रहे होते हैं। यह बातें प्रसिद्ध मनोरोग चिकित्सक तथा सिम्हांस देवादा के प्रमुख डॉ प्रमोद गुप्ता ने आज कहीं।












