बेमेतरा। सड़क हादसों को कम करने के लिए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर ने सड़कों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट की मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। वे अधिकारियों की समय सीमा बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री कुजूर ने मोड़ वाली सड़कों के किनारे की झाड़ियों को हटाने के साथ ही चौक-चौराहों पर दुकानों को निर्धारित दूरी पर लगाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवही करने निर्देशित किया।












