भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित बाल दंतरोग निवारण एवं चिकित्सा विभाग रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च, भिलाई द्वारा 23 से 27 नवम्बर 2021 तक “बाल दिवस और बाल रोग दिवस सप्ताह” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यरूप से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की निःशुल्क दांतों की जाँच एवं परामर्श सुविधा प्रदान की गई | श्री संजय रूंगटा, चेयरमेन, संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स ने कार्यक्रम के उद्घाटन के साथ-साथ दांतों के इलाज कराने आने वाले बच्चों के लिए सर्वसुविधायुक्त प्ले रूम का भी उद्घाटन किया|












